जमुआ: राजेश यादव ने भंडारीडीह पंचायत के बलायडीह गांव में घर-घर नल-जल योजना का जायजा लिया
Jamua, Giridih | Dec 3, 2025 फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने घर-घर नल-जल योजना को लेकर बुधवार को 1 बजे बेंगाबाद प्रखंड के भंडारीडीह पंचायत अंतर्गत बलायडीह गांव का दौरा किया। मौके पर इन्होंने कहा कि गांवों में बनी पानी की टंकियां अधिकांश सिर्फ शोभा की वस्तु बन कर रह गई हैं, लोगों को इससे अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा।