भितरवार: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दो स्टाफ सेवानिवृत्त हुए
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार में वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद स्वास्थ्य कर्मी जानकी देवी राठौर एवं कस्तूरी भाई रजक भव्य एवं भावुक वातावरण में सेवानिवृत्ति हुई। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित विदाई समारोह के दौरान सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, और अन्य सहयोगियों ने दोनों सेवानिवृत्ति कर्मचारियों की योगदान की जमकर सराहना की।