मॉडर्न ITI परागपुर और मॉडर्न CTI भंगोला की साझा एलुमनी मीट-2026, विधायक कमलेश ठाकुर ने की शिरकत
एमडी सुरजीत सिंह ठाकुर ने किया मुख्यातिथि का स्वागत, पूर्व छात्रों और ट्रेनर्स ने साझा किए अनुभव; सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विधायक ने दिए 21 हजार रुपये
देहरा। मॉडर्न ITI परागपुर और मॉडर्न CTI भंगोला की ओर से संयुक्त रूप से एलुमनी मीट-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर संस्थान के एमडी सुरजीत सिंह ठाकुर ने विधायक कमलेश ठाकुर का स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व छात्रों, ट्रेनर्स और अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के पूर्व विद्यार्थियों और ट्रेनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूर्व छात्रों ने लंबे समय बाद एक-दूसरे से मुलाकात कर संस्थान में बिताए पुराने दिनों की यादें ताजा कीं और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया।
इस अवसर पर विधायक कमलेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि एलुमनी मीट जैसे आयोजन पूर्व विद्यार्थियों को अपने संस्थान से दोबारा जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से पुराने रिश्ते मजबूत होते हैं और वर्तमान विद्यार्थियों को पूर्व छात्रों के अनुभवों से सीखने तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने के लिए 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। कार्यक्रम में संस्थान प्रबंधन, पूर्व छात्रों, ट्रेनर्स और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
Kangra, Kangra | Nov 13, 2026