सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव में पूर्व के विवाद में मारपीट से घायल, तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी
सोरांव में पूर्व विवाद को लेकर एक युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना सोरांव थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव में 27 मार्च 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे हुई। हमले में सूरज कुमार सोनी और उनके भाई सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।सूरज कुमार सोनी अपने पुराने घर गए थे। आरोप है कि लाठी-डंडों व ईंटों से उन पर हमला कर घायल कर दिए। पीड़ित ने तहरीर दी।