करगहर: हीट वेव से निपटने के लिए करगहर सीएचसी पूरी तरह तैयार, हीट वेव के मरीजों के लिए की गई खास व्यवस्था
भीषण गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए करगहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था करते हुए चार बेड का (एसी युक्त) कमरा तैयार किया गया है, जहां हीट वेव से प्रभावित मरीजों का तत्काल उपचार किया जा सकेगा। सीएचसी के डाक्टर के अनुसार, गर्मी से संबंधित बीमारियों जैसे लू लगना, डिहाइड्रे