कनवास: समदखेड़ी धाम से चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, ग्रामीणों ने किया स्वागत
Kanwas, Kota | May 22, 2026 कनवास क्षेत्र के समदखेड़ी धाम से चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग यात्रियों को विदाई देने पहुंचे, जिससे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वही आतिशबाजी कर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।