बक्सर: बिहार में अपराधी बेखौफ, पुलिस बनी मूकदर्शक: सांसद सुधाकर सिंह
Buxar, Buxar | Jul 6, 2025 सीवान में 3 लोगों की हत्या और पटना में व्यवसायी को गोली मारकर हत्या की घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। एक के बाद एक हत्या की घटनाओं से सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है। इसी कड़ी में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, "बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।