रामपुर मनिहारन: सपा की पीडीए जन पंचायत में 2027 चुनाव की तैयारी पर मंथन, नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
रामपुर मनिहारान में दिल्ली रोड स्थित एक पैलेस में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को एकजुट करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बबली रानी, चौधरी रुद्रसेन, चौधरी अमित मंदार और राहुल भारती सहित कई सपा नेता शामिल हुए।