देहरादून में एक बार फिर गोलीकांड
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में देर रात वाइन शॉप के बाहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। फायरिंग की इस घटना में 2 लोग गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घायलों का विवाद में सीधे तौर पर शामिल होना स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है** तथा आरोपियों की तलाश जारी है।#DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #SSP #DEHRADUN #DGP #UTTRAKHAND #CM #UTTRAKHAND #DM #DEHRADUN #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS
Dehradun, Dehradun | Jul 4, 2026