बद्रीनाथ हाईवे पर टला बड़ा हादसा,गहरी खाई में गिरने से बची पर्यटकों की कार, स्थानीय लोगों ने बचाई 5 लोगों की जान।
चमोली बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कर्णप्रयाग और गौचर के बीच गलनौन के समीप मुरादाबाद से आ रही तीर्थयात्रियों की एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई की ओर लटक गई।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। ग्रामीणों और राहगीरों ने मिलकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाला। इस त्वरित कार्रवाई से कार में सवार सभी 5 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों की इस तत्परता की हर तरफ सराहना हो रही है।
#BadrinathHighway #ChamoliNews #UttarakhandNews #Karnaprayag #RoadSafety