मड़ावरा: गिरार पुलिस ने 5 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना गिरार पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे हीरापुर सुनौनी निवासी पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में बसंती,राममिलन,भागीरथ,धन्यराज व संतोष शामिल हैं। पुलिस ने सभी को नियमानुसार गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।