सिमडेगा: तामड़ा शिव मंदिर में उत्तर प्रदेश प्रयागराज के कलाकारों द्वारा 9 दिवसीय रामलीला का शुभारंभ
सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार की शाम 7:00 से उत्तर प्रदेश प्रयागराज के कलाकारों के द्वारा 9 दिनों तक रामलीला की शुरुआत की ।जहां पर पहले दिन भगवान राम द्वारा ताड़का वध का सजीव चित्रण के साथ शुरूआत किया। बताया गया की 9 दिनों तक यहां पर चलेगी इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।