सिमडेगा: झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ठाकुर टोली स्कूल में हुई बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा की गई
झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सिमडेगा की ठाकुर टोली स्कूल में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज भगत ने की, मौके पर राज स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने तथा प्रोन्नति से संबंधित चर्चा हुआ जिसके बाद सेवानिवृत हुए शिक्षकों की विदाई सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित करते हुए उन्हें विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।