उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज थाना परिसर में ज़मीन विवादों की सुनवाई के लिए जनता दरबार का आयोजन, 10 मामलों की हुई सुनवाई
उदाकिशुनगंज के थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने पूरे अंचल क्षेत्र से आने वाले कुल दस जमीन संबंधित विवादों की सुनवाई की। इस दौरान दोनों पक्षों की रजामंदी, साक्ष्य और कागजात के आधार पर कुल दो मामलों का निष्पादन किया। शेष आठ मामले लंबित रह गए, जिनकी सुनवाई के लिए अगले जनता दरबार की तारीख दे दी गई है।