कुचायकोट: पुलिस ने सासामुसा रेलवे स्टेशन के पास से एक महिला को 34 टेट्रा पैक शराब के साथ गिरफ्तार किया
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के सासामुसा रेलवे स्टेशन के समीप से उत्तर प्रदेश की एक महिला को 34 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम नसीमा खातून बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने आज सोमवार को दोपहर 1 बजे दी।।