सागर नगर: किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने सागर कृषि उपज मंडी के सामने दिया धरना
कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर सागर कृषि उपज मंडी के सामने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की। कांग्रेस पदाधिकारी ने बताया कि लंबे समय से देश के किसान एमएसपी गारंटी की मांग कर रहे है लेकिन सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही जिससे किसान काफी परेशान हैं। किसानों की इन्हीं जायज मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है।