सागर नगर: मुख्यमंत्री के सागर आगमन की तैयारी शुरू,13 मार्च को पीटीसी ग्राउंड में आयोजित होगा कार्यक्रम।
सागर के नवीन रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय का भूमि पूजन करने के लिए 13 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सागर आने वाले हैं। सीएम के संभावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम सागर के पीटीसी ग्राउंड में होगा। जिसको लेकर कलेक्टर दीपक आर्य ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है।