सागर नगर: सागर में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव के पहले ही टिकट के प्रबल दावेदार अरुणोदय चौबे ने भाजपा का दामन थामा
सागर में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने आखिरकार कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार को भोपाल प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ली है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है।