सागर नगर: सोमवार को नहीं होगी सागर शहर में पेयजल सप्लाई राजघाट बांध पर पंप असेंबलिंग होगा।
राजगढ़ बांध पर नए पंप की असेंबलिंग का काम होने के कारण सोमवार सुबह 8:00 के बाद शहर में टंकियां से पानी की सप्लाई नहीं होगी, इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी पाइपलाइन शिफ्टिंग और वाल्व बदले जाने के कारण सप्लाई प्रभावित होगी। नगर निगम के मेंटेनेंस प्रभारी अखिल खान ने बताया कि राजघाट पर नए पंप की असेंबलिंग की जाना है।