गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सपा छात्र नेता के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।मामला अलीनगर उत्तरी मोहल्ले का है, जहां देर रात बाइक सवार चार बदमाश छात्र नेता के घर के बाहर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर करीब आठ राउंड फायरिंग की