Public App Logo
समाहरणालय कटिहार सूचना जनसंपर्क शाखा प्रेस विज्ञप्ति-01 **आज दिनांक-18.08.2026 को बिहार सरकार की अभिनव पहल "सहयोग शिविर" कार्यक्रम के तहत कटिहार जिले के 16 पंचायतों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर* * श्री आशुतोष द्विवेदी, भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, कटिहार जिला ने विभिन्न पंचायतों में शिविरों का किया निरीक्षण एवं आमजन से अधिकाधिक लाभ उठाने को किया अपील। बिहार सरकार की अभिनव पहल के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित तथा समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले "सहयोग शिविर" के तहत आज कटिहार जिले के सभी प्रखंडों के एक पंचायत, कुल 16 पंचायतों में शिविरों का सफल आयोजन किया गया। यह पहल "सरकार आपके द्वार" की अवधारणा को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। *इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, कटिहार स्वयं बलरामपुर प्रखंड के लोहागढ़ा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल हुए तथा आमजन से संवाद स्थापित किया।* *सहयोग शिविर में श्रीमती संगीता देवी माननीय विधायक बलरामपुर भी उपस्थित रही* । जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्यालयों का चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पादन के लिए 30 दिनों की समय-सीमा निर्धारित है, निराकरण निर्धारित अवधि के भीतर किया जाएगा तथा समय-सीमा का अनुपालन नहीं करने वाले पदाधिकारी उत्तरदायी होंगे और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के "सात निश्चय-3" के महत्वपूर्ण अवयव "सबका सम्मान, जीवन आसान" के तहत सरकार आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सीधे पंचायत स्तर तक पहुंच रही है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सहयोग शिविर के माध्यम से दर्ज कराकर इस महत्वपूर्ण पहल का लाभ उठाएं। जिला पदाधिकारी, कटिहार ने बताया कि सहयोग शिविर में आवेदन देने के अतिरिक्त नागरिक सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायतें एवं आवेदन ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा sahyog.bihar.gov.in पोर्टल विकसित किया गया है, जहां से आवेदन की स्थिति की निगरानी भी की जा रही है। शिविर के दौरान पूर्व में प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों के लाभार्थियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। जिला पदाधिकारी, कटिहार के द्वारा कई लाभार्थियों को जन्म प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, निःशक्तता प्रमाण-पत्र, रैयतों के बीच प्रपत्र 7 पर्चा वितरण सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्वीकृतियों एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया। लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया। सहयोग शिविरों में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आमजन की शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त किए गए तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति, ग्रामीण विकास, विद्युत, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी,उप विकास आयुक्त सहित जिला के वरीय पदाधिकारीगण संबंधित प्रखंडों के पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। 100069135043162:2048:Information & Public Relations Department, Government of Bihar 715856994061371:49210:@topfans #SahyogSivir Part 8 - Katihar News