सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर का जिला पदाधिकारी कटिहार ने किया निरीक्षण*
आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर चहारदीवारी बनवाने का निर्देश दिया।
विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विद्युत विभाग के जरिए ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश दिया।
सुदूर क्षेत्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार से अतिरिक्त चिकित्सक की पोस्टिंग करने हेतु अनुरोध किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से बताया कि सरकार की मंशा है कि आम जनों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department #katihar @topfans
4 views | Katihar, Bihar | Aug 18, 2026