लखीसराय: वट सावित्री पर्व को लेकर लखीसराय जिले के बाजारों में उमड़ी भीड़, NH-80 पर जाम से हुई परेशानी
लखीसराय जिले भर में बट सावित्री से पहले बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी.शुक्रवार अपराह्न 6 बजे सूरजगढ़ा बाजार में खरीदारों के काफी भीड़ देखी गई. जिसकी वजह से एनएच 80 पर लगातार जाम लग रहा था. शनिवार को सुहागिन और नव विवाहित महिलाएं अपने पति के सुहाग की रक्षा के लिए बट सावित्री पूजा करेगी. शुक्रवार को सारा दिन बाजार में गहमागहमी रही.