चकरनगर: एक साल बाद मिला गुम मोबाइल, पुलिस ने ट्रेस कर खोज निकाला, चेहरे पर लौटी मुस्कान
थाना चकरनगर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से करीब एक वर्ष पूर्व गुम हुआ 12,500 रुपये कीमत का OPPO मोबाइल बरामद कर उसके स्वामी क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र सिंह यादव उर्फ गांधी निवासी कस्बा चकरनगर को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल 15 अक्टूबर 2025 को गुम हुआ था। पुलिस ने एक नवंबर 2026 को ट्रेस कर उसे बरामद किया सोमवार सुबह करीब 9 बजे थानेदार ने जानकारी प्राप्त कराई।