सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के कलुआपुर नहर के समीप अनियंत्रित बाइक की डीसीएम से टक्कर, एक की मौत और एक घायल
सोरांव थाना क्षेत्र के कलुआपुर नहर के पास सोमवार की दोपहर डीसीएम में बाइक अनियंत्रित होकर डीसीएम में घुस गई। जिससे एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस दौरान हुआ जब प्रतापगढ़ से परीक्षा देकर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। जबकि घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।