सहजनवा: खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त के नेतृत्व में नौसड़ में खजनी रोड पर हुई दूधियों की जांच, 20 लीटर दूध किया गया नष्ट
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पनीर व खोवा को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को रेलवे बस स्टेशन पर करीब डेढ़ कुंतल खोवा मिला है, उसके पैकेट पर जमुना खोवा मंडी लिखा हुआ था। खोवा मंडी में इस नाम का कोई व्यापारी नहीं है। टीम ने नौसढ़ में खजनी रोड पर दूधियों की जांच की। वहां कई दूधिए दूध में पानी और बर्फ मिलाते पकड़े गए।