सहजनवा: बेलौहा गांव के सामने एक व्यक्ति ने लखनऊ से गोरखपुर आ रही गोमती एक्सप्रेस के आगे कूदकर की आत्महत्या
पीपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 बेलौहा गांव के सामने लखनऊ से गोरखपुर आ रही गोमती एक्सप्रेस के सामने रेलवे ट्रैक पर करीब सात बजे 50 वर्षीय व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक के बगल में साइकिल खड़ी कर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।