सहजनवा: नौसड़ इलाके के हरदिया गांव के पास दुकान से घर लौट रहे युवक को गोली मारने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ के हरदिया गांव में 29 जून को एक युवक पर हमला हुआ था। युवक दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इस दौरान आरोपियों ने उस पर तमंचे से फायर किया और सिर पर वार किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।