सहजनवा: दो बच्चों के पिता ने एक साल तक सहजनवा इलाके की नाबालिग छात्रा को होटल ले जाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज
सहजनवा थाना क्षेत्र मे एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी एक विवाहित व्यक्ति है, जिसके दो बच्चे है। आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर एक साल तक होटल मे ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने थाने मे शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है।