सहजनवा: ऑटो चलाने वाले प्रेमी ने शादी से किया इनकार, सहजनवा इलाके की शिक्षिका ने खा लिया जहर
सहजनवा थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका ने अपने प्रेमी के घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। मामला चार साल पुराने प्रेम संबंध का है। ऑटो चालक प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर शिक्षिका ने यह कदम उठाया। शिक्षिका की हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस द्वारा उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा ले जाया गया।