सहजनवा: घघसरा इलाके के हड़ही गांव के पास नशे में धुत बाइक चालक ने दूसरी बाइक में मारी ठोकर, एक व्यक्ति घायल
गोरखपुर के घघसरा हड़ही के पास एक नशे में धुत बाइक सवार ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्लंबर दुर्गेश घायल हो गए। दुर्गेश बर्डडाढ से काम करके सहजनवा की तरफ जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दुर्गेश सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घघसरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दुर्गेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।