पातेपुर: औसत से 47.76 प्रतिशत कम हुई बारिश, पातेपुर में धान उत्पादक किसानों की बढ़ी परेशानी।
इस साल सावन माह आधा से अधिक बीतने के बाद भी औसत से 47.76 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे धान उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार की शाम 6 बजे के करीब किसानों ने बताया कि बारिश नहीं होने से धान उत्पादक किसान चिंतित है। धान का फसल पटवन करने में जहां किसानों को अतिरिक्त खर्च का लोड बढ़ रहा है वहीं उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है