ढीमरखेड़ा: उमरियापान पुलिस ने ग्राम अमकुही में दबिश देकर बका लिए युवक को पकड़ा
कटनी जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमकुही में दबिश देकर एक युवक को बका लिए हुए पकड़ा है जानकारी के अनुसार पुलिस ने रामप्रकाश पिता मिहीलाल कोल (32) निवासी ग्राम अमकुही को बका लिए पकड़ा है। यह किसी अपराधिक गतिविधि को अंजाम देने की फिराक में था। युवक के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई हैं