रामगढ़ चौक: लखीसराय के आवास कर्मी 8 माह से मानदेय न मिलने के कारण भुखमरी की कगार पर, रामगढ़ में बैठक कर आंदोलन की चेतावनी
रामगढ़ चौक में ग्रामीण आवास योजनाओं से जुड़े कर्मियों ने बुधवार 3 बजे बैठक की।जहां सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रामीण आवास योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले ग्रामीण आवास सहायक,लेखपाल और पर्यवेक्षक पिछले 8 महीनों से मानदेय न मिलने के कारण भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे स्थित से अवगत कराया। चुकी कर्मियों के पास पंचायतों तक जाने के लिए पैसा नहीं हैं।