जगदलपुर: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत भगत सिंह वार्ड में मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर संजय पांडे ने किया
स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भगत सिंह वार्ड में मंगलवार सुबह 10 बजे मच्छरदानी वितरण किया गया। शहर के भगत सिंह वार्ड से इस कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजय पाण्डे ने किया।इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने कहा कि वर्षा ऋतू में मच्छरों से होने वाले रोगों से बचाव के लिए यह योजना चलाई जा रही है।