जगदलपुर: जिला कार्यालय में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की की समीक्षा
कलेक्टर हरिस एस ने लोक निर्माण विभाग के भवन एवं सड़क डिवीजन 1 एवं 2 सहित लोक निर्माण विभाग (विद्युत) और ब्रिज निर्माण के कार्यों आस्था सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के भाग एक-दो के बजटीय कार्यों में भवनों के निर्माण कार्यो, सड़क निर्माण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए.