जगदलपुर: नगर निगम जगदलपुर ने बिना अनुमति के फ्लैक्स, बैनर और पोस्टर लगाने वाले 12 दुकानदारों को जारी किया नोटिस
नगर निगम क्षेत्र में अब बगैर अनुमति के फ्लैक्स, बैनर और पोस्टर लगाने वालों पर नगर निगम की नजर है। शहर के अंदर फ्लक्स लगाने वाले 12 दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांंगा गया है। ऐसा नही करने पर आने वाले समय पर उनके विरुद्धा कठोर कार्रवाई की जाएगाी। राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा कि जो लोग बिना अनुमति के सरकारी या निजी संपति पर पोस्टर नहीं लगा सकते।