जगदलपुर: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आड़ावाल में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन
युवाओं को स्वरोजगार की ओर आकर्षित करने हेतु सोमवार को सुबह 11 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आड़ावाल जगदलपुर में एक दिवसीय उद्यमिता विकास जागरूकता शिविर का आयोजन क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर के द्वारा किया गया है। उक्त जागरूकता शिविर में आईटीआई सहित पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं आरसेटी के प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी गई.