जगदलपुर: महापौर संजय पांडे शहीद पार्क में जल भराव की सूचना पर पहुंचे, अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाई फटकार
शहीद पार्क में जल भराव की सूचना प्राप्ति पर महापौर संजय पांडे शहीद पार्क पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को यहां चैनल नाली बनाकर पानी बाहर निकालने हेतु निर्देशित किया तथा भविष्य में भी दायित्वों के प्रति सजग रहने की शख्त हिदायत दी। संजय पांडे ने कहा शहीद पार्क में नया ड्रेनेज सिस्टम बनाकर ही जल भराव को कम किया जा सकता है।