भुसावर: छोकरवाड़ा में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर रात्रि चौपाल और जनसुनवाई का आयोजन, 24 परिवादियों ने रखी समस्याएं
भुसावर उपखंड के गांव छोकरवाड़ा में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर बुधवार को रात 8 बजे रात्रि चौपाल और जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर घनश्याम शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में 24 परिवादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें सड़क, बिजली, पानी, राजस्व और अतिक्रमण से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।