भुसावर: झारौटी गाँव के पास हरे पेड़ों को काटकर तस्करी का मामला सामने आया, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोमवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार भुसावर उपखंड के गांव झारौटी के पास हरे पेडो को काटकर तस्करी की जा रही है। जिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कौशल फौजदार ने क्षेत्रीय विधायक , जिला कलेक्टर व पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। सरकार द्वारा एक ओर पेड़ लगाने के लिए आमजन को संदेश दे रही है ।