भुसावर: भरतपुर जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने भुसावर में CHC का निरीक्षण किया, स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में ली जानकारी
मंगलवार दोपहर 1 बजे भरतपुर जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया । अस्पताल में मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनी। जिला कलेक्टर द्वारा मरीज वार्ड, ब्लड स्टोर यूनिट, दवा वितरण केंद्र, लैब आदि की जांच की। प्रयोगशाला में होने वाली जांच और कर्मचारियों के कार्य की जानकारी ली।