भुसावर: भुसावर कस्बे में 44 लाख रुपये से बने नगर पालिका के नवनिर्मित भवन में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
रविवार रात्रि 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार भुसावर कस्बे में 44 लाख रुपयों से बनाए गए नगर पालिका के नवनिर्मित भवन के निर्माणकार्यों में कथित तौर पर हुए भ्रष्टाचार को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक के रिश्तेदार को टेंडर के नियमो को ताक पर रखकर टेंडर दिए जाने , निर्माणकार्यों में कथित भ्रष्टाचारियो पर आरोप लगाए जा रहे है।