बटियागढ़: फतेहपुर में जनपद सदस्य पद के लिए मतदान जारी, जनपद सदस्य की आत्महत्या के बाद हो रहा उपचुनाव
बटियागढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले फतेहपुर में जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 से सदस्य पद के लिए मंगलवार को उपचुनाव हुआ, सभी 12 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू किया गया,दोपहर 3:30 तक 50% से अधिक मतदान दर्ज हो चुका ,शाम पांच बजे तक यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है,बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी ने अमले के साथ लगातर स्थिति पर नजर रखी और सभी 12 केंद्रों का भृमण किया