कुंडा: बरवन सिंह का पुरवा में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी
प्रतापगढ़ के थाना बाघराय क्षेत्र के बरवन सिंह का पुरवा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। सीओ करिश्मा गुप्ता ने सोमवार शाम 5 बजे बताया केस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के अनुसार, मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है और शांति व्यवस्था कायम है।