बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में 10 किलोमीटर लंबा बाईपास बन रहा है, आवागमन होगा सुगम
नगर में कई सालों से देखा जा रहा था कि संकीर्ण मार्ग होने के कारण जगह जगह जाम की स्थिति बन जाती थी।वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही थी।उक्त स्थिति को देखते हुए दुर्गानगर से कैलपुरा तक 10 किलोमीटर के क्षेत्र में बाईपास निर्माण कार्य कराया जा रहा है।उक्त बाईपास निर्माण कार्य प्रगति पर है।बाईपास निर्माण कार्य प्रारंभ होने से नगरवासियों ने खुशी जाहिर की है।