बल्देवगढ़: करमासन में उर नदी के पास गणेश प्रतिमा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, पूर्व मंत्री राहुल लोधी हुए शामिल
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग करमासन उर नदी के पास स्थित गणेश प्रतिमा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बैठक आयोजित हुई।जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। उक्त बैठक में बल्देवगढ़,खरगापुर,पलेरा एवं आसपास के क्षेत्र से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।साथ ही पूर्व मंत्री राहुल लोधी एवं टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता लोधी शामिल हुए।