बल्देवगढ़: डारगुवां गांव में अवैध शराब बेचते हुए एक महिला को पुलिस ने पकड़ा, मामला दर्ज
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि डारगुवां गांव में अवैध शराब का विक्रय करते हुए एक महिला को पकड़ा गया। उक्त महिला के पास से 5 लीटर देसी कच्ची महुआ की शराब जप्त की गई।बताया गया कि करकी बाई अहिरवार निवासी ग्राम डारगुवां के द्वारा अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा था।जिसे पुलिस के द्वारा 5 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया एवं मामला दर्ज किया गया।