बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर व ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शिविर हुए आयोजित
बल्देवगढ़ नगर एवं जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।जिसमें पात्र हितग्राहियों से आवेदन पत्र लेकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। बल्देवगढ़ नगर एवं ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे शिवरों में 70 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।