कोडरमा: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के चयन को लेकर 3 से 10 अगस्त तक पंचायत व शहरी क्षेत्रों में लगेगा शिविर : DC
गुरुवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में कहामहिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।